वो हवा में 8 बनाने को कहती है

वो हवा में 8 बनाने को कहती है
मै कहता हूँ की पहले घर बनाना है
अपना घर "हमारा घर"
वो कहती है की घर बनाने के लिए जिंदगी पड़ी है पर 8 बनाने की एक उमर होती है
अगर अभी नही बना पाए बच्चू तो जिंदगी भर पछताते रह जाओगे

उसकी बात में दम है
पर मै भी ग़लत नही

आने वाले सालों में बहुत कुछ करना है
पहली बार जब दिल टूटता है तो बहुत हो हल्ला मचता है
सबको पता चल जाता है की दिल टूटा है
दूसरी बार ऐसा नही होता ..
जैसे पेड़ से सुखा पत्ता गिरता है न बस इतना सा शोर होता है
टिक से भी कम ..
किसी को पता नही चलता ...
उसके बाद बस किसी दुकान पे खड़े रहो और कुछ खरीदो मत
मॉल में घूमते रहो यूँ ही
हँसते रहो रोने वाली बातों पर
और कभी की हँसने वाली बातों पर रोते रहो
लोगो को ping करते रहो
पूछते रहो हाल चाल
बस "i am sorry" और "it's ok"
जब 1 साल 9 महीने और २० दिनों बाद भी
कहने वाली बात न कही जा सकने वाली बनी रहे
रोज की बाते
इधर उधर की बातें
दुनिया भर की बातें
"level of comfort" , intimacy की बात
और भी जाने कितनी समझ आने वाली बातें
पर वो बात नही जो करनी है सीधी बात
सच्ची बात
फ़ोन रख देने के बाद कही जाने वाली बात
वो कहती है की इन चीजों में टाइम लगता है
मै पूछता हूँ कितना
वो कहती है डिनर किया तुमने
मै कहता हूँ नही
वो कहती है कर लो
मै कहता हूँ ok
देखते हैं क्या होता है

9 comments:

अनूप शुक्ल said...

सुन्दर! फ़ोन रखने के बाद कहने वाली बातें फ़ोन रखने के पहले कही जा सकें!

Anonymous said...

nice...very nice

हरकीरत ' हीर' said...

वो हवा में 8 बनाने को कहती है
मै कहता हूँ की पहले घर बनाना है
अपना घर "हमारा घर"
वो कहती है की घर बनाने के लिए जिंदगी पड़ी है पर 8 बनाने की एक उमर होती है
अगर अभी नही बना पाए बच्चू तो जिंदगी भर पछताते रह जाओगे

उसकी बात में दम है
पर मै भी ग़लत नही...
kuch nya nya sa anubhav ho raha hai...dekhte hain 8 banta hai ya ghr...??

Dr. Tripat Mehta said...

mein ta apke wichari ki kayal ho gai sir..

Anonymous said...

Padk kar lagta hai jaise meri hi baaten mujhse bina pooche tumne sab se kah di ..............

(I mean jo bho ise padhta hoga use aisa hi lagta hoga jaise ye uski hi bbaaten hai)

ahalfbook said...

Padk kar lagta hai jaise meri hi baaten mujhse bina pooche tumne sab se kah di ..............

(I mean jo bho ise padhta hoga use aisa hi lagta hoga jaise ye uski hi bbaaten hai)

नीलिमा सुखीजा अरोड़ा said...

ghar banaye ya 8 farq kya padta hai, farq bas isse padta hai ki dono saath hai

Batangad said...

का भई बड़ा गहरे डूबे हैं। समझ लो भई जिसको भी समझाना चाहते हैं। ई कह तो दिए हैं।

Reetika said...

yeh sahi hai ki 8 banane ki ek umra hoti hai...par phone rakhne ke pehle keh sakne wali baat ko keh daalne ka koi samay nahi hota..bas bol daaliye... behad dil se nikali aur sacchi rachna!