होलीडे होमवर्क ने किया प्रेमकथा का अंत
लैला कक्षा 9 की छात्रा थी और मजनू भी। दोनों दिल्ली के एक कुख्यात स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल में होलीडे होमवर्क मिला। होमवर्क में था- ब्राजील में पाए जाने वाले गधों की नस्लों के बारे में बताओ। श्रीदेवी पर चांदनी में फिल्माए गए गाने 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं.....', में कितने आर्टिस्ट बतौर एक्स्ट्रा नाचे थे।
टाइटैनिक जहाज समुद्र में कितने किलोमीटर अंदर डूबा था। मिर्जा गालिब के शेरों और कुरतों की संख्या बताओ। लाल किले के निर्माण में शाहजहां के साले ने कितनी रकम खाई थी। दिल्ली के मिंटो रोड पुल के नीचे पानी भरने की समस्या कब से है। तब से जब बाबर ने दिल्ली पर आक्रमण किया था, या तब से जब आदि मानव ने जंगल छोड़कर शहर में रहना शुरू किया था। ऐसा होमवर्क देखकर लैला ने मजनू से कहा- हे मजनू अगर स्कूल की होलीडे है, तो होमवर्क कैसा और अगर होमवर्क ही दिया गया है, तो होलीडे कैसी।
मजनू ने कहा- लैला, दिल्ली के स्कूलों की तू मत पूछ। मां बापों के सीने पर चक्कू धराकर रकम वसूलते हैं बच्चों के एडमिशन के लिए और इसे कहते हैं डोनेशन। अबे डोनेशन है, तो फिर जबरदस्ती काहे की और जब जबरदस्ती है, तो डोनेशन काहे का। बात सही है, अगर होलीडे है, तो होमवर्क कैसा और होमवर्क दे ही रहे हो, तो फिर इसे होलीडे न कहो। लैला ने अदा के साथ मुस्कुराकर मजनू से कहा-प्लीज मेरा भी होमवर्क कर दो न।
लैला आश्वस्त थी कि मजनू मना नहीं करेगा। इसी टेकनीक से लैला ने मजनू से कई बार कई काम करवाए थे। घर की सब्जी मंगवाई थी। घर में पानी न आने के दिन मजनू से पानी भरवाया था। मजनू लैला की एक मुस्कुराहट में हर काम करने को तैयार हो जाता था, पर लैला के होली डे होमवर्क की बात सुनकर वह गुस्सा हो गया। मजनू बोला- हे लैला, तुम्हें पता नहीं। यह होमवर्क कितना मुश्किल काम है। इंटरनेट की तमाम साइटों को खंगालना पड़ता है। मतलब जो साइटें मैं आम तौर पर देखता हूं, उन्हें देखने का टाइम ही नहीं मिलता। तरह-तरह की साइटों से तरह-तरह के आंसर बटोरने पड़ते हैं। तब जाकर होलीडे होमवर्क होता है। इस होलीडे होमवर्क को करने में बहुत मेहनत लगेगी।
लैला ने फिर मुस्कुराकर कहा- प्लीज, मजनू प्लीज। मजनू ने कागज पर कुछ कैल्क्युलेशन किए और कहा- हे लैला, तेरे होलीडे होमवर्क को करने में जितनी मेहनत मुझे करनी पड़ेगी, उतनी मेहनत में तो मैं 78 सुंदरियों को पटा लूंगा। तेरा होमवर्क करने से बेहतर है कि मैं तुझसे रिश्ता तोड़ दूं। और फिर लैला मजनू का रिश्ता टूट गया। इस तरह होलीडे होमवर्क ने एक प्रेम कथा का अंत किया।
इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है- प्रेम चाहे जितना भी गहरा क्यों न हो, कभी भी यह सवाल पूछकर साथी की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए कि क्या आप मेरा होलीडे होमवर्क कर देंगे।
बर्गर, पिज्जा etc
तुमको बर्गर पसंद था और मुझे पिज्जा
लेकिन हमने नेहा फोटो स्टूडियो के सामने 12 वाला चावमीन खाया
और 3 वाली चाय, 21 रूपये मैंने दिए
बहुत गर्मी थी और मेरा फ़ोन चोरी हो गया था पर मै रोया नहीं
मंगलवार था और तेज हवा चल रही थी
एक और बात है जो मुझे जीने नहीं देती
पेट में सांप
बात काफी पुरानी है, १००० साल पुरानी मान सकते हो। एक राजा था उससे कम में काम नहीं चलेगा. उसको बेटे हुए, २ मान लो २ में काम चल जायेगा, दोनों बाग़ में खेलने जाते थे और भूख लगने पर आम तोड़कर खाते थे बचपन में।
और भी बहुत फल थे बाग़ में . उसी बाग़ में एक कोवा भी रहता था और वो भी कभी कभी आम खा लेता था
एक बार वो कोवा एक सांप के बिल से उसके अंडे खा आया और बाग़ में आकर मर गया, जहर से.
उसको राजा के बेटो ने खा लिया पका के. तो सांप के अंडे उनमे से एक लड़के के पेट में चले गये (इसी को बाद में बेड लक कहा गया होगा)
और पेट में ही सांप पैदा हो गया जिससे लड़का काफी कमजोर पड़ गया
तो राजा ने सोचा की इस लड़के की शादी कर देनी चहिये वर्ना टाइम का कुछ पता नहीं चलता
शादी हुई, राजा के लड़के की शादी थी सब आये। २ साल बाद लड़के की पत्नी पास के गाँव से घी तेल शेम्पू आदि सौदा लेने गई । सौदा लेकर पैसे देकर जब वह वापिस आ रही थी , तब उसने देखा कि उसका पति तालाब से कुछ दूरी पर एक साँप के बिल के पास सो रहा है । उसके मुख से साँप बाहर निकलकर हवा खा रहा था ।
एक दूसरा साँप भी अपने बिल से निकल कर फन फैलाये वहीं बैठा था । दोनों सांपो में बातचीत हो रही थी सुख दुःख की । वो उसका भाई था.

१-२-३
१. कहते हैं दूरियां बढ़ने से प्यार बढ़ता है
मैंने प्यार बढाया
तुमने दूरियां बढ़ा ली
२. प्यार करने और
प्यार करते रहने में
उतना ही फर्क है जितना
Sulfuric Acid और Carbon monoxide में
3. तेरे शहर जाने वाली पहली ट्रेन सुबह 5.30 पर आती है
मै पहली रात स्टेशन पर बैठा रहा
डॉक्टर कहता है
इस बीमारी में पूरी उम्र दवा खानी पड़ती हैं
1200 रूपये हर महीने का खर्चा आएगा

कहानी पार्ट-2
१३८ साल पुरानी बात है. एक बार एक आदमी रेगिस्तान में भटक जाता है. उसे बहुत प्यास लगती है पर कही पानी नहीं मिलता. बहुत प्रयास करने पर भी जब उसे आशा की कोई किरण नही दिखाई देती तो वो थककर वही कर सो जाता है. रात में बहुत तेज तूफ़ान आता है और वो आदमी रेत में दब जाता है.
वहा उसकी दम घुटने से मौत हो जाती है. जंगली कुत्ते इंसानी रूह की smell से सूंघकर उसको बाहर निकाल लेते हैं तभी वहा से सपेरे गुजर रहे होते हैं. वो उसको रेत में दबा देख लेते हैं. और अपने कैंप में ले जाते हैं और जिन्दा कर लेते हैं. वो उससे उसकी बैंक अकाउंट डिटेल्स पूछकर उसको फिर से मार देते हैं.
मोरेल:
बैंक में पैसे नहीं रखने चाहिए बल्कि पैसो को घड़ो में भरकर जमीन में दाब देना चाहिए.

दिल रोना और चाँद
दिल
मेरा दिल
मेरे दिल से निकलकर
उसके दिल में जा बैठा।
लोग कहते हैं की शीशा था.
रोना
मैंने
२० डेसीबेल से कम शोर में
और
बिना अश्कों के रोना सीख लिया है
अबकी दिल टूटेगा तो किसी को पता नहीं चलेगा
चाँद
चाँद सारी रात उसकी छत पे बैठा रहा
जब दीदार नहीं देना होता तो कुछ लोग बुलाते क्यूँ हैं

बस
♫ तेरे शहर जाने वाली बस के पीछे लिखा था-
"ओके टाटा फिर मिलेंगे"
मैंने पूछा कब?
पर वो बस थी
कैसे कहती की कभी नहीं।
"ओके टाटा फिर मिलेंगे"
मैंने पूछा कब?
पर वो बस थी
कैसे कहती की कभी नहीं।
Subscribe to:
Posts (Atom)